#Social
Bihar News: सांड के हमले में व्यक्ति की मौत, कई लोग घायल

Bihar News: जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में शुक्रवार को सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान इस्लामनगर गांव के 80 वर्षीय बालकिशुन यादव के रूप में हुई है. जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही जेसीबी मशीन के जरिए रेस्क्यू कर सांड को भी पकड़ लिया गया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इस्लामनगर गांव में चार दिनों से एक आवारा सांड ने आतंक मचा रखा है, आवारा सांड ने कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. शुक्रवार को बालकिशुन यादव इस्लामनगर स्थित कस्तूरबा विद्यालय के बगल में बैठे थे, तभी एक आवारा सांड उनके करीब आ गया, बालकिशुन यादव उसे भगाने लगे|




