रायपुर में 29 नवंबर को राज्य स्तरीय

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के उभरते तीरंदाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा रहा है। राजधानी रायपुर में 29 नवंबर को मिनी सब जूनियर महान धनुर्धर गुरु गोविंद सिंह जी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से करीब 250 कोच और तीरंदाज शामिल होंगे। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी होगा। आगामी 25 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक आंध्र प्रदेश के अमरावती में आयोजित होने वाली मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज हिस्सा लेंगे।

– Advertisement –

Ad image

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन समारोह शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर शामिल होंगे। इस अवसर पर संघ के कैलाश मुरारका, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी रुस्तम सारंग, प्रवेश जोशी, आयुष मुरारका सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश की नई तीरंदाजी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ के ये नन्हे धनुर्धर आने वाले समय में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद जगाएंगे।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button