अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, 5.2 की तीव्रता से हिला लॉस एंजिल्स

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सांता मोनिका खाड़ी में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके झटके लॉस एंजिल्स और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए हैं।

भूकंप का केंद्र सांता मोनिका खाड़ी में बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी गहराई और भूकंप आने के सटीक समय की आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। कैलिफोर्निया भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेद नशील क्षेत्र माना जाता है। यहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी उपलब्ध नहीं है। सुनामी की चेतावनी जारी होने के संबंध में भी कोई पुष्ट सूचना नहीं मिली है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button