धार्मिक मेले में चल रहा था बार बालाओं का अश्लील डांस, हंगामा
बिलासपुर के माघी पुन्नी मेले पर आयोजित कार्यक्रम में अश्लील डांस का तड़का लगा हुआ था और युवतियां फिलमी गानों पर अश्लील नृत्य परोस रही थी। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे वायरल किया फिर यहां हंगामा मच गया और प्रशासन ने तुरत फुरत आयोजन रुकवाया।
देखें वीडियो
धार्मिक पवित्र नगरी बेलपान में अश्लील डांस का प्रदर्शन किया जा रहा था। .. माघी पुन्नी मेला जिले के तखतपुर से 10 किलोमीटर दूर धर्मिकधाम बेलपान में चल रहा था। माघी पुन्नी मेले के आयोजन में दो स्टाल लगाए गए थे जिसमें 20-20 रुपए की टिकट पर ये डांस परोसा जा रहा था। कुछ युवकों ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया । प्रशासन तक ये वीडियो पहुंची तो आनन फानन में अधिकारियों ने पहुंचकर ये डांस रुकवाया।




