स्कूलों में राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन

राजनांदगांव। CG NEWS: शासकीय स्कूल, कालेजों में भाजपा द्वारा युवा संवाद कार्यक्रमों के आयोजन का आरोप लगाते हुए राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ऐसे आयोजनों को लेकर आपत्ति जताते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और इस मामले को लेकर जांच करवाई करने मांग की है।

शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में राजनीतिक एजेंडे के प्रचार-प्रसार के लिए किए जाने का आरोप लगाते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध जताया गय है। शहर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि भाजपा प्रदेश के शासकीय स्कूलों और कालेजों को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों के नाम पर लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ जैसे राजनीतिक एजेंडे का प्रचार किया जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर शाला से बाहर बच्‍चों से दीये जलवाए गए, परीक्षा निरस्‍त कर बच्‍चों को राजनीतिक कार्यक्रम में भेजा गया और अब भाजपाई नया हथकंडा अपना रहे हैं।

उन्होंने राज्यपाल से ज्ञापन के माध्यम से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने मांग की है। वहीं शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में राजनीतिक आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने, अनुमति देने वाले प्राचार्यों के विरुद्ध कार्रवाई करने, संबंधित जनभागीदारी समितियों को बर्खास्त करने और भविष्य में परिसरों का राजनीतिक प्रचार के लिए उपयोग रोकने के स्पष्ट निर्देश जारी करने मांग रखी है।

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button