छत्तीसगढ़ के सेंट्रल जेल में 8 प्रहरियों को हुआ कोरोना…स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी

बिलासपुर। केंद्रीय जेल के संक्रमित कैदी के संपर्क में 8 प्रहरियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से लौटे विनोबा नगर के बुजुर्ग दंपति, कोटा ब्लॉक के बेलगहना स्थित सैलून में काम करने वाले तीन लोग समेत 19 मरीज मिले हैं। इनमें से 13 शहरी हैं।

स्वास्थ्य विभाग से कोरोना संक्रमितों की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय जेल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की 8 प्रहरी पॉजिटिव कैदी के संपर्क में आए थे। जेल प्रबंधन ने जानकारी दी है कि अब अन्य प्रहरियों की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा कैदी के संपर्क में आने वालों का भी सैंपल लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button