राजधानी रायपुर में शराब की होम डिलीवरी हुई शुरू

रायपुर । राजधानी रायपुर में शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 21 जुलाई की मध्य रात्रि से 28 जुलाई की मध्य रात्रि तक टोटल लॉकडाउन घोषित किया गया है।
कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बिरगांव और रायपुर नगर निगम क्षेत्र को पूर्णत सील करने का आदेश दिया है। सिर्फ अति आवश्यक सेवाएं ही संचालित रहेंगी।
बता दें कि अब तक का ये सबसे सख्त लॉकडाउन होगा। इस बार फल, सब्जी और दूध की दुकानों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुला रखने की इजाजत है।



