OMG छग में कोरोना ब्लास्ट, एक ही दिन में 32 नए मरीज, 200 के पार पहुंचा आंकड़ा
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज एक ही दिन में 32 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के ट्वीट के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए उनकी रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चला कि आज पूरे दिन में 32 लोगों की रिपोर्ट पॅाजीटिव आई है। इन 32 मरीजों में से अकेले मुंगेली से 26 नये मरीज सामने आये हैं। देर शाम 31 मरीजों की रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, एक की रिपोर्ट दोपहर में पाजेटिव आयी थी।

वहीं बिलासपुर से 2 और धमतरी से 2 नये मरीज मिले हैं, इससे पहले राजनांदगांव में भी एक नये मरीज सामने आये थे। सभी मरीज क्वारंटीन में रखे गये थे।




