KXIP vs RCB: KL RAHUL के तूफान में उड़ी RCB… पंजाब ने RCB को 97 रनों से हराया

आईपीएल 2020। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 97 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ पंजाब ने एक हार के बाद सीजन में पहली और दमदार जीत हासिल की है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने कप्तान केएल राहुल की धमाकेदार 132 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बना डाले। KL राहुल ने इस धुंआधार पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए और बेंगलुरु के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बेंगलुरु की टीम केएल राहुल के स्कोर को भी पार नहीं कर पाई और 109 रन पर ऑल आउट हो गई।
पंजाब की तरफ से रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके और पंजाब के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा अश्विन मुरुगन ने भी 3 विकेट झटके। वहीं कॉट्रेल ने 2 विकेट और शमी-मैक्सवेल ने 1-1 विकेट लिए।



