कांकेर (ब्रेकिंग न्यूज) : नक्सलियों का शहरी नेटवर्क है बड़ा, एक के बाद एक हो रहे कई खुलासे, माओवादी मददगार कारोबारी को किया गया गिरफ्तार
कांकेर । नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का लगातार पुलिस खुलासा कर रही है। अब माओवादियों के एक और मददगार को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों को वॉकी-टॉकी, कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई करने वाले कारोबारी हितेश अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आपको बता दे कि कारोबारी की गिरफ़्तारी राजनांदगांव से हुई है, जिसके बाद बिना बिल के नक्सलियों को इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई करने के आरोप में कांकेर पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में लेकर रायपुर ललिता चौक राठौर कॉम्प्लेक्स स्थित उसके VIP कंप्यूटर संस्थान में दबिश दी। कारोबारी हितेश अग्रवाल को पुलिस अपने साथ कांकेर लेकर रवाना हुई है।
विदित हो कि पुलिस ने इसी मामले मे पूर्व में भी कई गिरफ्तारी की है, जिसमे से 2 पुलिस जवान भी शामिल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांकेर पुलिस ने दबिश देकर नक्सलियों को सामान व हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों को पकड़ शिकंजा कसा है।


