चलती गाड़ी में सेक्स करते couple का वीडियो वायरल

इजरायल के तेल अवीव में संयुक्त राष्ट्र की कार में सेक्स करते हुए एक कपल का विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस घटना की निंदा की है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कार में सेक्स कर रहा व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र का कोई अधिकारी है या नहीं।

वायरल विडियो में संयुक्त राष्ट्र की कार के बीच की सीट पर लाल रंग की ड्रेस पहने एक महिला किसी व्यक्ति के साथ सेक्स करती दिखाई दे रही है। क्लिप में आगे की सीट पर एक और आदमी बैठा दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार की प्लेट संयुक्त राष्ट्र ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) की है।

संयुक्त राष्ट्र ने दी प्रतिक्रिया

विडियो के वायरल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यह घटना संयुक्त राष्ट्र को हैरान और परेशान करने वाली है। यह व्यवहार घृणित है और हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। हालांकि, अभी तक इस घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button