फिर बढ़ने लगे बहुत दिनों बाद पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहर की कीमत

तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोत्तरी करनी शुरू कर दी है. घरेलू बाजार (Domestic Market) में देखें तो पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में 48 दिनों के विराम के बाद, आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज जहां पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया तो डीजल में भी 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.38 रुपये पर तो डीजल 70.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. अगर शुक्रवार की बात करें तो पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ वहीं डीजल के दामों में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button