एक्टर करण मेहरा की पत्नी आई मीडिया के सामने, दिखाया एक्टर का घिनौना चेहरा, जानवरों की तरह पीटता था पत्नी को
Actor Karan Mehra's wife came in front of the media, showed the disgusting face of the actor, used to beat his wife like an animal
धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता Karan Mehra इन दिनों पारिवारिक कलह की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. Nisha Rawal ने Karan Mehra पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनकी शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने करण को गिरफ्तार भी कर लिया था.
वहीं अब Nisha Rawal ने हाल ही में अपने घर के बाहर इस मुद्दे पर मीडिया से रूबरू हुईं हैं. Nisha Rawal ने मीडिया को बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है. Nisha का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
इस वीडियो में Nisha Rawal कहती हैं कि करण ने उन्हें घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं. जब Nisha से पूछा गया कि ये सब इतने समय से क्यों झेल रही थीं? निशा ने बताया क्योंकि वो Karan से बेहद प्यार करती थीं. उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी उससे प्यार करती हूं. मैं मूर्ख थी, ये सब मेरे मुंह पर तमाचा है क्योंकि मैं उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं थी.’ इस बातचीत के दौरान Nisha ने मीडिया में अपने फोन से दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दे रहा था




