सांसद नुसरत जहां की बेबी बंप की तस्वीर आई सामने, पति ने कहा मुझे नहीं पता कुछ

MP Nusrat Jahan's picture of baby bump surfaced, husband said I don't know anything

तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां और उनके पति निखिल जैन के बीच तमामों विवादों में अब उनकी बेबी बंप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नुसरत 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं.

वहीं उनके पति ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं है. निखिल ने खुद एक इंटरव्यू में इस मामले में बात करते हुए कहा कि जिस दिन मुझे पता चला कि नुसरत मेरे साथ रहना नहीं चाहती.वह किसी और के साथ रहना चाहती है उसी दिन मैंने सूट फाइल किया. मैं भविष्य में नुसरत के साथ किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं रखना चाहता. बेबी बंप की उनकी इस तस्वीर के साथ 3 अन्य परिचित भी इस तस्वीर में दिखाई दे रहे है.

पति से अलगाव की खबरों के बीच नुसरत ने कहा कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी ही वैध नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी शादी तुर्की के कानून के मुताबिक हुई जो कि भारत में वैध नहीं है. नुसरत ने आगे कहा कि अंतर-धार्मिक शादी के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट की वैधता जरूरी है, जो इस मामले में नहीं हुआ. ऐसे में जब शादी वैध नहीं है तो फिर तलाक और तमाम तरह के सवालों का क्या मतलब है. इसका तो फिर कोई सवाल ही नहीं उठता है.

निखिल और नुसरत की शादी

एक्ट्रेस नुसरत जहां ने 19 जून 2019 को बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी की थी. नुसरत और निखिल ने तुर्की में शादी रचाई थी और फिर कोलकाता में वेडिंग रिसेप्शन रखा था. हिंदू लड़के से शादी करने को लेकर नुसरत काफी चर्चाओं में आई थीं. मुस्लिम होते हुए भी नुसरत अपनी मांग में निखिल के नाम का सिंदूर लगाती और गले में मंगलसूत्र पहनती थीं, जिसके चलते उनकी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन समय के साथ इनके रिश्ते बिगड़ते चले गए और बात मीडिया तक पहुंच गई.

जाने निखिल ने जारी क्या बयान

निखिल (Nikil Jain) ने हाल ही में जारी बयान में कहा था, ‘प्यार की वजह से मैंने नुसरत (Nusrat Jahan) को शादी के लिए प्रपोज किया था. हमने साल 2019, जून महीने में टर्की जाकर शादी की थी. इसके बाद कोलकाता लौटकर रिसेप्शन दिया था. हम साथ पति-पत्नी की तरह ही रहते थे. समाज में लोग हमें मैरिड कपल के तौर पर ही जानते थे. मैंने एक भरोसेमंद पति की तरह अपना वक्त, पैसा और सामान नुसरत को सौंप दिया था. दोस्त, परिवार के लोग जानते हैं कि मैंने नुसरत के लिए क्या कुछ किया है. मैंने बिना किसी शर्त उनको हमेशा सहियोग किया, लेकिन बहुत ही कम वक्त में उनका शादी की ओर रवैया बिल्कुल बदल गया.’

फिल्म की शूटिंग के बाद आई दूरी

निखिल (Nikil Jain) आगे कहते हैं, ‘अगस्त 2020 में मेरी पत्नी नुसरत (Nusrat Jahan) ने एक फिल्म की शूटिंग शुरू की, जिसके बाद उनका रवैया बदलना शुरू हो गया. इसकी वजह क्या थी, ये तो नुसरत को ही बेहतर तरीके से पता होगा. पति-पत्नी की तरह रहते हुए मैंने कई मौकों पर नुसरत से गुजारिश की कि शादी को रेजिस्टर करा लिया जाए, पर वो हमेशा मेरी बात नजरअंदाज करती रहीं.’

इस दिन घर से निकल गई थीं नुसरत

निखिल जैन (Nikil Jain) ने कहा, ‘5 नवंबर 2020 को नुसरत (Nusrat Jahan) घर से अपने सभी जरूरी, गैर जरूरी सामान के साथ चली गईं. वो दूसरे फ्लैट में जाकर रहने लगीं. उसके बाद से ही हम कभी पति-पत्नी के तौर पर साथ नहीं रहे. कुछ सामान जो रह गया था वो उनकी शिफ्टिंग पूरी होने के बाद भेज दिया गया था, जिसमें आईटी रिटर्न के कागजात भी शामिल थे. मैं उनके घूमने के बारे में सामने आईं तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को देखने के बाद काफी परेशान हो गया था. मैं ऐसा महसूस कर रहा था कि मेरे साथ धोखा हुआ है. इसी बीच 8 मार्च 2021 को मैंने नुसरत के खिलाफ अलीपोर कोर्ट में एक सिविल सूट फाइल कराया. इसमें कहा गया था कि हमारी शादी को रद्द किया जाए.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button