नाबालिग से इश्क के चक्कर में महिला लुटा बैठी अस्मत, शादी नही करने के लिए नाबालिग ने खेला ये खेल…
The woman was robbed in the affair of love with a minor, the minor played this game to not marry ...
जशपुर,2 अगस्त 2021। बगीचा पुलिस के पास एक अजीबोग़रीब मामला आया है, हालाँकि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश के अनुरुप संज्ञेय अपराध की सूचना मिलते ही FIR क़ायमी के निर्देश का अनुपालन करते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
बगीचा क्षेत्र की महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि,किशोर मोबाइल फ़ोन से संपर्क बनाया और लगातार बातचीत करते हुए प्रेम का झाँसा देकर दैहिक शोषण करने लगा,दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हुई और बातचीत किशोर ने बंद कर दी। महिला से किशोर ने विवाह करने से इंकार कर दिया था।इसके बाद महिला तक खबर पहुँचाई कि किशोर की मौत हो गई है, किशोर ने मोबाईल से खुद को प्रेमी किशोर का भाई बताते हुए बातचीत करने लगा। इधर युवती को पता चला कि बालक जीवित है और दूसरा व्यक्ति मकर बात करता है तो युवती ने विवाह की बात फिर से कहा इस पर बालक ने इंकार कर दिया।
महिला और बालक की आयु में दोगुना अंतर है। महिला पैंतीस वर्ष की है जबकि बालक सत्रह वर्ष का है।
महिला के आवेदन पर पुलिस ने विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक के ख़िलाफ़ धारा 376 (2) का अपराध दर्ज कर किशोर न्याय बोर्ड दाखिल कराया गया है।



