गुटखा फैक्ट्री में पुलिस की दबिश, लाखों रुपए का गुटखा जब्त, मालिक गिरफ्तार
Police raid in gutkha factory, gutkha worth lakhs seized, owner arrested
राजधानी रायपुर के गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की. पुलिस ने कुम्हारी इलाके के चौराहा नाला स्थित गुटखा फैक्ट्री में पुलिस ने दबिश दी. यहां से करीब 350 बोरा मुसाफिर पान मसाला गुटखा जब्त किया गया है. जब्त गुटखे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.
कुमारी पुलिस ने बताया कि रायपुर से लगे कुमारी इलाके के रामपुर चोराहा नाला में संचालित गुटखा फैक्ट्री में छापेमार कार्रवाई की गई है. पुलिस को मौके से गुटखा बनाने का कच्चा माल, 45 बोरा पान मसाला और 300 बोरा तम्बाखू युक्त गुटखा मिला है, जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है.



