बेसहारों को मिलेगा सहारा: अनाथ बच्चों का भविष्य उज्जवल करेगी भूपेश सरकार, राजधानी के 700 अनाथ छात्रों की लिस्ट तैयार…
The destitute will get support: Bhupesh government will brighten the future of orphan children, prepare a list of 700 orphan students of the capital…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की लिस्ट तैयार की है. इस लिस्ट में राजधानी रायपुर में 700 अनाथ बच्चों के नाम शामिल किए गए हैं. भूपेश बघेल सरकार अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा और छात्रवृत्ति की व्यवस्था की है. अनाथ बच्चों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना शुरू किया गया है. इस योजना के तहत जिला शिक्षा अधिकारी AN बंजारा ने लिस्ट जारी किया है.

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों का लिस्ट बनाकर संचालनालय भेज दिया गया है.रायपुर में 700 से ज़्यादा बच्चे अनाथ हुए हैं. समिति में छंटनी के बाद इनके लिस्ट संचालनालय को भेजा गया है. इसमें से 235 बच्चों का अप्रूवल प्रथम चरण में मिल गया है. बहुत ही जल्द ऐसे बच्चों का लिस्ट वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा.



