छत्तीसगढ़राजधानी

सांसद रंजीत रंजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आईं..कांग्रेस के असंतुष्टों पर किया जुबानी हमला..हबीब तनवीर को भी यूं याद किया

रायपुर. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किए गए 10 संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह हम अपने वादे निभाएंगे तथा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

अपने टिवटर एकाउंट में इस बात का जिक्र करते हुए सुश्री रंजीत रंजन ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो पार्टी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपये देने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, युवाओं के लिए 5 लाख रोज़गार देने तथा 680 करोड़ का स्टार्ट-अप फंड देने का अपना वादा पूरा करेगी.

पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कांग्रेस नेता आंनद शर्मा को आडे हाथों लेते हुए पूछा कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता निर्वाचकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहूंगी कि आपने अपने जिले में पार्टी की कितनी मेंबरशिप कराई है. क्योंकि अगर उन्होंने पार्टी की मेम्बरशिप करवाने के लिए मेहनत की होती तो उनको निर्वाचकों के नाम खोजने नहीं पड़ते! हर कांग्रेसजन पार्टी सदस्यता अभियान में आपके योगदान को जानने का आकांक्षी है!

सुश्री रंजन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद के बारे में कहा कि मुझे उन्हें आज़ाद बोलने में शर्म आती है, मैं ग़ुलाम साहब ही बोलूँगी.

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने स्व.हबीब तनवीर को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गौरव, रंग गुरु, रंगमंच की शान स्व. हबीब तनवीर जी की जयंती पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं। छत्तीसगढ़ अंचल की कला को वैश्विक पटल तक पहुँचाने में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button