छत्तीसगढ़
रमन सिंह के आरोपों पर भड़के सीएम भूपेश, बोले आरोप प्रमाणित करें या मांगे सार्वजनिक रूप से माफी
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ईडी की छापेमारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के दिए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह गलत और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ईडी की छापेमारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के दिए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह गलत और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझ पर लगाए गए आरोपों को प्रमाणित करें, नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नहीं तो मैं उनके खिलाफ कानून कार्यवाही करूंगा और मानहानि का दावा ठोकूंगा।
ईडी की कार्रवाई से सरकार के डरने वाले रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कौन डर रहा है, डर तो इनके मन में है, डरता कोई नहीं है। रमन सिंह बार-बार चुटकी लेते रहते हैं। इनका एक ही काम है, दिल्ली जाकर बार-बार शिकायत करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह ने जो बयान दिया है, वो घोर आपत्तिजनक है। वो कहते हैं कि सोनिया गांधी के एटीएम हैं, वो कहते हैं कि 25 रुपया टन कोयला में ले रहे हैं। प्रमाणित करें, अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मानहानि का दावा भी करूंगा।




