छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

एक्जिट पोल के अनुमानों पर बयानबाजी, भाजपा कांग्रेस के बीच दावों का दौर

जगदलपुर /रायपुर।  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आ गए हैं. एग्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के कामों पर जनता को भरोसा रहा है उसी का नतीजा है कि आज सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ईडी के दम पर चुनाव लड़ी, उसमें भी नहीं सक पाई तो दल बल से लड़ी. अब खरीद फरोक करने की कोशिश करेंगे लेकिन छत्तीसगढ़ में असफल रहेंगे. वहीं एग्जिट पोल पर भाजपा की ओर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हमने पहले से ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कर रहे थे और सभी चैनलों ने भी एग्जिट पोल के माध्यम से बता दिया की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बना रही है और कांग्रेस की सरकार बन रही है. साथी उन्होंने तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है. दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के कामों पर जनता को भरोसा रहा है. उसी का नतीजा है कि आज सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने बयान में कहा कि हमारा आकलन है और स्पष्ट मत है की छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है. प्रदेश में स्पष्ट बहुमत के साथ में भाजपा की सरकार बनेगी. यह जो सर्वे है, वह मात्र आकलन है. इसलिए प्रदेश की जनता भूपेश सरकार की विदाई चाहती है. जनता एक स्नेह भाजपा को प्राप्त होगा और स्पष्ट बहुमत के साथ में छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button