#Social

CG News: ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदते थे हथियार, पुलिस ने किया जब्त


Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के साईबर सेल के माध्यम से कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से हथियार मंगाये जाने की सूचना के बाद साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में 35 चाकू और 8 नग लाइटर वाला गन बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाया गया कि आनलाईन चाकू मंगाने वालों में युवा वर्ग के लोग हैं, जिसमें ज्यादातर 20 से 25 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई। इस हेतु पुलिस के द्वारा पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दिया गया, उपरोक्त बरामद किया गये चाकू अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य

शॉपिंगसाइट से मंगाए गए थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button