#Social

CG NEWS: 3 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, ग्रामीण की हत्या में थे शामिल


Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी और गंगालूर थाना की टीम पीड़िया, मुतवेंडी, अंडरी, की ओर निकली थी। अभियान के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा अंडरी से 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी नक्सली 30 दिसंबर को कांवडगांव पीडिया के जंगल में पुलिस पार्टी पर विस्फोट करने की घटना में शामिल थे। इनमे से एक नक्सली ने भण्डारपाल पुजारीपारा ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या करने वाले

नक्सली को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इन्हें किया गया है गिरफ्तार
1. भीमा कारम ऊर्फ डुम्मा पिता कन्ना कारम उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी गायतापारा अंडरी थाना गंगालूर।
2. अंडरी आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य जोगा कलमू ऊर्फ बेटिया पिता सोना उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी अंडरी थाना गंगालूर।
3. अंडरी आरपीसी भूमकाल मिलिशिया सदस्य सुक्कू कारम ऊर्फ सन्नू पिता बोटी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी अंडरी थाना गंगालूर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button