#Social
Crime: भाई नाबालिग बहन से करता था दुष्कर्म, पीड़िता ने दिया मृत बच्चे को जन्म

गाज़ियाबाद Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक को अपनी नाबालिग चचेरी बहन से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़की गर्भवती हो गई और उसने चार महीने के मृत बच्चे को जन्म दिया। साहिबाबाद रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ने कहा कि साहिबाबाद रेंज के एक निजी अस्पताल के माध्यम से घटना के बारे में पता चलने के बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया।




