#Social

Crime: फ्लैट में नहा रही लड़की का चुपके से बनाया अश्लील वीडियो


मुंबई Mumbai: नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला का नहाते समय कथित तौर पर वीडियो बनाने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि घटना कथित तौर पर सात अगस्त की है लेकिन महिला को Thursday को ही इस बारे में पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पनवेल तालुका के मोरबे में रहने वाले वरप्रसाद रत्नराज कटिकादला के रूप में हुई है।

पनवेल के मोरबे में रहने वाले आरोपी वरप्रसाद रत्नराज कटिकाडला ने 7 अगस्त को ये शर्मनाक काम किया था लेकिन युवती को इसके बारे में गुरुवार को पता चला। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।FIR के अनुसार, आरोपी एक ‘डक्ट’ के जरिए ऊपर चढ़ा और दूसरी मंजिल पर स्थित घर में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। पनवेल तालुका थाना प्रभारी ने बताया कि कटिकादला पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 (किसी को बुरी नीयत से छिप कर देखना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button