#Social

Kapurthala में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म


पंजाब Punjab: पंजाब के कपूरथला में आठ वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ने इसकी शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसकी बेटी Friday को बकरियां चराने गई थी तभी यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर में बुलाया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। बाद में बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। उसकी मां मजदूरी का काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button