#Social

मुल्थान में सिलेंडर फटने से घर राख


Multhan. मुल्थान। मुल्थान तहसील के दूरदराज गांव में 24 अगस्त को रात के समय सुरेश चद पुत्र प्यारे लाल का मकान में गैस सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मकान जलने से दस लाख का नुकसान हुआ है। सोमवार को सुरेश चंद के पिता प्यारे लाल ने बताया कि जैसे ही सिलेंडर फटने से घर आग की चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि धरमान, सरमान, नर गांवों के सैकड़ों लोगों ने एक घंटे की कड़ी मेहनत पर साथ लगते घरों को बचा लिया, जबकि सुरेश ने कहा कि आग से घर का सामान सब कुछ जल कर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर पटवारी हल्का ने प्रशासन की ओर से 5000 की फोरी राहत दी है। उधर, मुल्थान चौकी ने मामला दर्ज कर छानबीन जारी है। प्रधान पंचायत दुर्गेश्वरी व पीडि़त परिवार ने सरकार से ज्यदा से ज्यादा राहत की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button