#Social

बाप रे! पत्नी की दोनों कलाइयां काटकर अलग की, जल्लाद बना पति


असम: असम के काचर जिले में एक शख्स ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी की कलाई काट डाली। जानकारी के मतुाबिक धोलाई गांव में रहने वाले रफीकुद्दीन का पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने बांका उठाया और पत्नी की दोनों कलाइयां काटकर अलग कर दीं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात ही है। वहीं रफीक के परिवार के लोगों ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्रहीन होने का शक था। रफीक आए दिन कहता रहता था कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध है। इसी बात को लेकर उस दिन झगड़ा हुआ और उसने धारदार हथियार से कलाई काट डाली। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के बाद रफीक तुरंत फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ही महिला को लेकर पास के अस्पताल गई।
एक पड़ोसी ने कहा, अकसर दोनों में झगड़ा होता रहता था लेकिन गुरुवार को हुआ झगड़ा ज्यादा आगे बढ़ गया। जब हमने रोने चिल्लाने की आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे। हमने देखा कि महिला बुरी तरह घायल थी। उसी ने बताया कि पति ने उसके हाथ काट डाले हैं। पुलिस ने बताया कि महिला का सिलचल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इसके अलावा महिला के बयान के अनुसार पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
धोलाई पुलिस स्टेशन के इनचार्ज मनोज बोरा ने कहा. हमने रफीकुद्दीन के खइलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। रफीक के परिवार के सूत्रों के मुताबिक वह बढ़ई का काम करता था। उसकी शादी लगभग एक साल पहले रबी से हुई थी। हालांकि शादी के बाद वे दोनों अलग-अलग रहने लगे। रफीक का कहना था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और के साथ हैं। दोनों परिवारों ने बातचीत करके विवाद सुलझाने की कोशिश की। हालांकि बात बन नहीं पाई। पुलिस ने बताया कि रफीक के खिलाफ पहले भी शिकायत आई थी लेकिन परिवारवालों के भरोसे पर उसपर कार्रवाई नहीं की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button