#Social

BREAKING: राहुल गांधी ने रेलवे ट्रकमेंस को लेकर किया ट्वीट


New Delhi. नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रेलवे ट्रैकमैन्स के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जाना. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो भी जारी किया है. इसमें राहुल गांधी के हाथ में हथौड़ा नजर आ रहा है. वे सिर पर टोपी लगाए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ट्रैकमैन की जैकेट भी पहन रखी थी। राहुल गांधी ने X पर लिखा, रेलवे को गतिशील और सुरक्षित बनाए रखने वाले ट्रैकमैन भाइयों के लिए सिस्टम में न कोई प्रमोशन है, न ही इमोशन. भारतीय रेल कर्मचारियों में ट्रैकमैन सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं, उनसे मिल कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को समझने का मौका मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button