#Social
CG BREAKING: जलाशय में मिली अज्ञात शख्स की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Balod. बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खरखरा जलाशय में एक व्यक्ति की लाश मिली है। लोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल के अनुसार प्रथम दृष्टया में सेफ्टी वॉल से गिरने से मौत की आशंका है। शव की शिनाख्त नहीं अभी नहीं हुई है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 साल बताई जा रही है। घटना कब की है अभी इसकी जानकारी नहीं है। रविवार शाम कुछ लोगों ने लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि खरखरा जलाशय में जो सुरक्षा दीवार बनी हुई है, वह काफी ऊंची है।




