#Social

BJP के सदस्यता अभियान में बिंदल ने फूंकी जान


Hospice. धर्मशाला। भाजपा के सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने जिला व विधानसभा स्तर पर मोर्चा संभाल कर पार्टी के सदस्यता अभियान में जान फूंक दी है। डा. बिंदल ने नेतृत्व में सांसद, विधायक से लेकर कर पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात काम कर रहे हैं। हिमाचल में भाजपा ने 16 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। भाजपा हर पोलिंग बूथ पर करीब 200 सदस्य बनाने का टारगेट लेकर काम कर रही है और अभी तक पूरे प्रदेश में करीब छह लाख से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा चुकी है। इसमें साढ़े चार लाख से अधिक आनलाइन और करीब डेढ़ लाख ऑफलाइन सदस्यता हो चुकी है। बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए डा. बिंदल स्वयं मैदान में उतर गए हैं और पार्टी के अन्य नेताओं सहित हर विधानसभा क्षेत्र में प्रवास कर इस अभियान को गति

दी जा रही है।

30 सितंबर तक चलने वाले पहले चरण में भाजपा ने करीब आठ लाख से अधिक सदस्य बनाने का टारगेट सेट किया है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद कर 100 फीसदी पोलिंग बूथ तक भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने वाली है। डा. बिंदल की सक्रियता से लक्ष्य हासिल करना आसान हो रहा है। उनकी इसी कला का विरोधी भी लोहा मानते हैं। प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का कहना है कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और हिमाचल की भी सबसे बड़ी पार्टी है। हर बूथ पर आनएज ऐवरेज 100 कार्यकर्ता खड़ा करने की योजना पर काम चल रहा है। छह लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं और शेष 10 लाख सदस्य बनाने के लिए पार्टी के सांसद, विधायक से लेकर हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन रात प्रवास करते हुए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोग स्वेच्छा से मेंबरशिप लेने को आगे आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button