PET-CT स्कैनर से कैंसर की कोशिकाएं ढूंढना आसान
पीईटी और सीटी का एक कॉम्बिनेशन है। इस स्कैनर की मदद से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं किस अंग में फैली हुई हैं? कितनी दूर तक फैली हुई है? इसका साइज क्या है? इसकी सटीक जानकारी मिल जाती है। अब तक कैंसर के जो भी टेस्ट बाजार में मौजूद थे, उसमें पूरे शरीर का स्कैन सही तरीके से नहीं हो पाता था, लेकिन पीईटी-सीटी स्कैन में पूरे शरीर का स्कैन हो जाता है और कैंसर शरीर के किस भाग को प्रभावित कर रहा है इसका पता शुरुआती स्टेज में ही लग जाता है, जिससे इलाज करने में आसानी होती है। राघवेंद्र ने विभाग में काम करने के प्रोटोकॉल भी बताए। न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ राघवेंद्र नाथ आनंद तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से न्यूक्लियर मेडिसिन में नवीन तकनीक पर आयोजित अतिथि व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। गेस्ट लेक्चर में मुख्य अतिथि को पौधा भेंट करके स्वागत किया गया। अंत में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।



