#Social

CG में मालवाहक वाहन सामने से टकराया, बड़ा हादसा टला


Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर में रोड पर गलत ढंग से खड़ी हाईवा के पिछले हिस्से से मालवाहक वाहन सामने से टकरा गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मालवाहक आईचर में दबे चालक का शव निकालने एक्सीवेटर का उपयोग करना पड़ा। हादसा मंगलवार की रात 2 बजे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर नगर पंचायत सरगांव के उप तहसील कार्यालय के ठीक सामने हुआ। हादसे के बाद पुलिस शव के पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में उलझी रही और उसकी लापरवाही के चलते

हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मुंगेली जिले के अंतर्गत सरगांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर रही है।

मृत वाहन चालक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सरगांव थाना पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर की रात करीब 2 बजे सरगांव उप तहसील कार्यालय के सामने हाइवा क्रमांक 10 बीके 2877 के चालक ने गलत ढंग से वाहन रोड पर खड़े किया था। इसके चलते मुंबई से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर आ रहे मालवाहक वाहन आईचर अनियंत्रित होकर हाईवा से टकरा गया। आईचर रायपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। इस भीषण हादसे में आईचर के चालक वारे गोटीराम (22) निवासी अहमदनगर, महाराष्ट्र की वाहन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह सरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक्सीवेटर के जरिए शव को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button