#Social

BREAKING: मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैली सनसनी


Agra. आगरा। ताजनगरी में एक मसाला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि घटना के समय फैक्ट्री में कुछ मजदूर फंसे हुए हैं, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। दमकल विभाग के जवानों ने तेजी से बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। आगरा के मसाला फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, लेकिन सही आंकड़े तब तक नहीं मिलेंगे जब तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं जाती. दमकल विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button