#Social

ये क्या…लड़कियों ने आग पर रास गरबा किया, लोग रह गए दंग


मोरबी: इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं और देश भर में त्योहार को लेकर खूब धूम है. वहीं गुजरात में इसे खास गरबा खेलकर मनाया जाता है तो वहां से ढेरों खूबसूरत वीडियो भी सामने आते है. इसी कड़ी में इस साल मोरबी में लड़कियों ने आग पर रास गरबा किया. मोरबी के गेस्ट हाउस रोड पर स्थित शक्ति चौक गरबी मंडल की लड़कियों ने मशाल लेकर गरबा किया. इसके बाद उसी मसाल से जमीन पर अंगारे बिछा कर उस पर गरबा रास खेला.
मोरबी के शक्ति चौक गरबी मंडल की शुरुआत 1983 से हुई है जहां बलाएं नौ दिनों तक मां की पूजा करती हैं.पिछले 40 सालों से आयोजक कृपालसिंह झाला इसका भव्य आयोजन करते आ रहे हैं. यहां गरबा खेलने आने वाली बालाओ को सोने के उपहार भी दिए जाते हैं.
दूसरी ओर गुजरात में राजकोट के राज पेलेस में राजपुत महिलाओं ने नवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हैरतअंगेज कारनामे किए. शौर्य दिखाते हुए वे खुली जीप,बाइक और घोड़े पर सवार होकर तलवार रास करती दिखाई पड़ीं. राजकोट के रानी साहेब कादंबरी देवी जी की अध्यक्षता में भगिनी सेवा फाउंडेशन द्वारा लगातार 16वें साल प्राचीन रस्म में गरबा की विभिन्न शैलियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें तलवार रास सबसे महत्वपूर्ण है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button