#Social

CRIME BREAKING: महिला की चारपाई अचानक हिलने लगी, फिर उड़ गए होश


Bahraich. बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के सुजौली रेंज के त्रिलोकी गौड़ी गांव में घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही महिला की चारपाई अचानक हिलने लगी। महिला ने उठकर देखा तो वह चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चारपाई के नीचे विशालकाय मगरमच्छ घूम रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस टीम ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर मौके पर जुटी रही। त्रिलोकी गौढ़ी गांव निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र मैकू के घर में रात करीब तीन बजे विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया।
आहट पाकर परिजनों की नींद खुली। सामने मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए। मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना रेंज कार्यालय व पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग की टीम सुबह सात बजे पहुंची। इसको लेकर लोगों में नाराजगी रही। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मगरमच्छ की सुरक्षा व मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना को रोकने के लिए तैनात कर दिया है। मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button