#Social

BIG BREAKING: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा


Mumbai मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर ही हमलावरों द्वारा उनके ऊपर फायरिंग की गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह बताया कि इन तीन के अलावा एक और आरोपी भी शामिल है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस मुंबई के किला कोर्ट लेकर गई है। यहां पर पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों के लिए 14 दिन की रिमांड की मांग की है।
वहीं आरोपियों में से एक धर्मराज कश्यप ने अपने आप को नाबालिग बताया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक आरोपी के आधारकार्ड में उसकी उम्र 21 साल है। आरोपी और उसके वकील के बार-बार कहने पर पुलिस उसकी अस्थि जांच के लिए तैयार हो गई है। आज सुबह ही लॉरेंस गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे करीब दो महीने से उनकी रेकी कर रहे थे। इस घटना के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 28 जिंदा कारतूस मिले हैं। सिद्दीकी को करीब 15 दिन पहले मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें Y लेवल की सुरक्षा मिली थी। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button