#Social

गिरवी रखे मोबाइल को छुडाने गए युवकों के साथ मारपीट


Mahasamund. महासमुंद। महासमुंद के नयापारा में गिरवी रखे मोबाइल को छुडाने गए युवकों के साथ गाली गलौज और मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. वार्ड नंबर 11 नयापारा, महासमुंद निवासी मनीष यादव ने पुलिस को बताया की आज से दो माह पूर्व टिकेश्वर सारथी अपने मोबाईल को साहिल के पास 2000 रूपये में गिरवी रखा था. 11 अक्टूबर को रात करीब 11 बजे मनीष, टिकेश्वर सारथी, हिमांशु साहू साहिल के घर मोबाईल लेने के लिए गये थे, साहिल को गिरवी में रखे मोबाईल को देने के लिए बोले तो साहिल कितने दिनों बाद मोबाईल छुडाने आ रहे हो, मुझे पैसे की आवश्यकता थी और तुम लोग इतने दिनों के बाद आये हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा।
मनीष लोगों के द्वारा भी साहिल को गाली देने पर साहिल और उसका दोस्त धन्नु हाथ थप्पड व डंडा से मारपीट करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुये साहिल अपने पेंट के जेब से चाकू जैसा नुकीला वस्तु निकाल कर टिकेश्वर सारथी के पेट में दाहिने ओर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे टिकेश्वर सारथी को चोट लगने से वहीँ पर जमीन में गिर गया. उसके बाद साहिल व धन्नु वहां से भाग गये. मारपीट करने से हिमांशु साहू को चोटे आयी है तथा टिकेश्वर सारथी के पेट में चोट लगी है. मनीष दोनों को साथ लेकर थाना महासमुंद गया फिर पुलिस वाले दोनों को ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये. जिला अस्पताल महासमुंद में उनका ईलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी साहिल और धन्नु के खिलाफ 109(1)-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button