#Social

BREAKING: प्रसादी खाने से महिला की मौत, 53 लोग बीमार


Bhind. भिंड। भिंड में भंडारे की प्रसादी खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई। 53 लोग बीमार हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 48 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर का कहना है कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई हैं। दरअसल, अटेर के क्यारीपुरा में 13 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया गया था। कई लोग भंडारे का भोजन घर ले गए थे। एक दिन बाद सोमवार को बासा खाना खा लिया, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को 55 वर्षीय सुनीता भदौरिया की मौत हो गई।
भिंड जिला अस्पताल में भर्ती 5 गंभीर मरीज
रितु पत्नी नरोत्तम भदोरिया
आकांक्षा पुत्री राजकरण भदोरिया
सावित्री पत्नी छोटे सिंह भदोरिया
गीता पत्नी राजकरण भदौरिया
सुंदरम पुत्र राजकरण भदोरिया
मंगलवार सुबह भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत की। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्यारीपुरा गांव के लिए भेजी गई। यह टीम गांव में पहुंचकर भंडारे के भोजन के सैंपल लेगी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि उपचार दल रवाना कर दिया है। गांव की सरपंच बीनू अर्गल का कहना है कि माता के मंदिर पर भंडारा 13 अक्टूबर को था। 14 अक्टूबर को बचा हुआ प्रसादी लोगों ने ग्रहण किया। यहां आलू की सब्जी, पूड़ी, खीर भंडारे में लोगों ने खाई। सब्जी के कारण लोग बीमार हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button