#Social

CRIME BREAKING: बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत


Kota. कोटा। कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बेटे के हमले में घायल मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोमा में थी। गुरुवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मामले में पहले ही बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। महिला की मौत के बाद अब हत्या की धारा जोड़ी है। कुन्हाड़ी थाना

ASI धनराज ने बताया- महिला प्रकाश बाई (42) थी। उनका 41 दिन से इलाज चल रहा था। ऑपरेशन भी हो चुका था। देर रात महिला की मौत हो गई। बड़े बेटे ने 6 सितंबर को ही शिकायत दी थी, जिसके बाद छोटे बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अब हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ। इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

छोटा बेटा मानसिक बीमार बताया जा रहा है। महिला के बड़े बेटे प्रमाण सुमन (20) ने बताया- वह बालिता इलाके में रहते है। पापा की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। वह खुद डेकोरेशन का काम करता है। उसका छोटा भाई दिनेश (18) मानसिक रूप से बीमार है। 10वीं के बाद से उसने पढ़ाई छोड़ रखी है। 5 सितंबर की रात 8 बजे के करीब मां और छोटा भाई दिनेश घर पर थे। किसी बात पर छोटे भाई ने मम्मी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचा तो मम्मी लहूलुहान हालत में पड़ी थी, उन्हें हॉस्पिटल लेकर गया। अगले दिन भाई के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। 41 दिन ने मम्मी हॉस्पिटल में भर्ती थी। वह बोल नहीं पा रही थी और कोमा में चली गई थी। इस कारण झगड़े का कारण पता नहीं लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button