बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना: CM साय

लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों में से 2100 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र एवं 51 हितग्राहियों को घर की चाबी सौंपी। उन्होंने जिले में संचालित ’’हम होंगे कामयाब अभियान’’ के अंतर्गत 51 युवाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में किसानों ने 3100 रूपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को धान से भरे टुकनी एवं पर्रा भेंट कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बलौदाबाजार संतो, गुरुओं और वीरों की धरा है। अनेक पंथ और आस्था को मानने वाले लोग यहां सौहार्दपूर्वक रहते हैं।
विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं क़ा लाभ पहुंचा रहे हैं। क़ृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी तथा लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से काम कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल साहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।




