#Social

CG: नाबालिग से शादी का झांसा देकर किया रेप, गिरफ्तार


Kondagaon. कोंडागांव। कोंडागांव में नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने 26 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि साल 2023 जून में बालोण्ड पटेलपारा का रहने वाले चैतराम मरकाम से पीड़िता की इंस्टाग्राम में दोस्ती हुई। इस दौरान जून 2023 में शादी की बात कहकर उसने पीड़ित को अपने घर पर बुलाया। यहां आरोपी ने महिला के दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार महिला से जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। बच्चा सात माह का हो चुका है। पीड़िता ने युवक से जब शादी की बात की कही तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता और परिवार वालों में मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button