#Social

ऐसे उड़ने वाले सांप को लोगों ने पहले देखा ही नहीं था…होश हुए फाख्ता


रांची: झारखंड के नामकुम स्थित RCH दफ्तर में एक अनोखा सांप मिला। इसे ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक कहते हैं। इसे उड़ने वाला सांप या तक्षक नाग भी कहा जाता है। बता दें कि तक्षक नाग ने राजा परीक्षित को काटा था। 1 दिसंबर( रविवार ) को सांप कैचर रमेश कुमार महतो ने रेस्क्यू किया। यह झारखंड में इस प्रजाति का पहला रेस्क्यू है। यह सांप हल्का जहरीला होता है और पेड़ों पर छलांग लगाता है।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर RCH दफ्तर में इस सांप को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग दफ्तर से बाहर भाग गए। सांप कैचर रमेश कुमार महतो को तुरंत बुलाया गया। रमेश ने एक कार्टन की मदद से सांप को रेस्क्यू किया। कर्मचारियों ने राहत की सांस ली जब रमेश सांप के साथ खेलने लगे। सांप इतना सुंदर था कि सभी लोग उसका वीडियो बनाने लगे।
रमेश कुमार महतो ने बताया कि यह झारखंड में ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक का पहला रेस्क्यू है। इस सांप में थोड़ा जहर होता है जिससे यह शिकार पकड़ता है। यह सांप छोटी छिपकलियां खाता है। इसे तक्षक नाग भी कहते हैं। रेस्क्यू किया गया सांप मादा है और इसकी लंबाई तीन फीट से अधिक है। यह सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाकर शिकार करता है। यह 50 से 100 फीट तक छलांग लगा सकता है। इसकी उम्र लगभग 12 साल होती है।
ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक का मिलना एक दुर्लभ घटना है। यह सांप अपनी खूबसूरती और उड़ने की क्षमता के लिए जाना जाता है। हालांकि यह हल्का जहरीला होता है, लेकिन इंसानों के लिए अधिक खतरनाक नहीं है। यह सांप ज्यादातर पेड़ों पर रहता है और छोटे जीवों का शिकार करता है। इसका शरीर चमकीले रंगों से सजा होता है, जिससे यह गहनों जैसा दिखता है। यही कारण है कि इसे ऑर्नेट फ्लाइंग स्नेक कहा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button