#Social

वकील को गोलियों से भूना, हत्या से हड़कंप, एसपी मौके पर पहुंचे


संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज सुबह एक वकील की हत्या से सनसनी फैल गई. स्कूटी सवार वकील की हत्या गोली मार कर की गई है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की वजह से वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है. एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने 38 वर्षीय वकील की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बदमाशों ने हाथ देकर स्कूटी रुकवाई, फिर विल पर गोलियां बरसाई.
मृतक के परिवार ने कहा कि वकील सत्यपाल बनेटा गांव से दूध लेकर स्कूटी से बहजोई अपने घर लौट रहे थे, तभी बहजोई बिजलीघर के पास उन्हें गोली मार दी गई। सत्यपाल के भाई नरेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा- “हमलावरों में गणेश नाम का शख्स भी शामिल था, जिसके साथ मेरे भाई की शादी के विवाद को लेकर पुरानी दुश्मनी थी.”
वहीं, संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को आपातकालीन नंबर 112 पर बहजोई बिजलीघर के पास गोलीबारी की सूचना मिली थी. अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया. बाद में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
एसपी ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में गणेश पर पहले से चल रही दुश्मनी का संदेह है. सीसीटीवी फुटेज में अपराध स्थल के पास एक मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button