#Social

BIG BREAKING: दो गुटों में चली गोलियां, बुजुर्ग के फेफड़े में जा फंसी


Alwar. अलवर। पानी की टंकी में अवैध कनेक्शन लेने को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने बुजुर्ग के सीने में गोली मार दी। गोली बुजुर्ग के फेफड़ों में फंस गई। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। इस विवाद में दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 14 लोगों का अलवर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के खेरली पंचनोत गांव में सुबह 9 बजे हुई। विवाद की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मालाखेड़ा

SHO हितेश शर्मा ने बताया- जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गई।

पानी की पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन को लेकर झगड़ा हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों परिवारों में जमीन की तारबंदी को लेकर पुरानी रंजिश थी। सभी लोग एक ही दादा के परिवार के हैं। इस घटना के दौरान भगवान सिंह (63) को गोली लग गई। वह पेशे से किसान हैं और खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। भरत सिंह के पक्ष से करीब 10 लोग घायल हैं। इनकी पहचान महावीर सिंह, हनुमान सिंह, मीना कंवर, दीपेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, दशरथ सिंह, लक्ष्मी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष के भगवान सिंह (63) को गोली लगी है। इसके अलावा दीनदयाल (68), भैरू सिंह, जगदीश सिंह, गणेश, सीताराम और रसाल घायल हैं। इनमें से 10 से ज्यादा लोगों के सिर, नाक और मुंह पर चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button