#Social

HP WEATHER: 11 फरवरी तक साफ रहेगा मौसम


Shimla. शिमला। हिमाचल में बर्फबारी के बाद तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य भर में नौ जगहों पर तापमान माइनस या शून्य डिग्री तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान इन क्षेत्रों में रात के समय अत्यधिक सर्दी महसूस हो रही है। कुकुमसेरी, केलांग, ताबो और कल्पा में माइनस में तापमान है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक ठंड के बरकरार रहने की आशंका जताई है। रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। बर्फबारी के बाद ठप पड़ी सडक़ों पर दोबारा से यातायात बहाल हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने 150 से ज्यादा सडक़ों को बहाल कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button