सुकमा में दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद

सुकमा। एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर ​कर दिया है। साथ ही मौके से हथियार भी बरामद कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ पामेड़ के जंगलों में हो रही है। दरअसल, बस्तर में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जवान आज सर्चिंग के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान पामेड़ के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अब धीरे-धीरे लाल आतंक अंतिम सांस ले रहा है। दशकों से बंदूक की बल पर ग्रामीणों का शोषण करने वाले और सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले नक्सली अब पनाह मांग रहे हैं। केंद्र सरकार के नक्सल मुक्त अभियान इन दिनों जोरों पर है। 19 जनवरी से 20 फरवरी तक चले एनकाउंटर में 24 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इससे पहले बीजापुर में 10 नक्सली मारे गए थे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button