#Social
ब्रिटेन के PM से मिले जयशंकर, आर्थिक सहयोग पर चर्चा

London। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार देर शाम यहां मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों में आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की। जयशंकर ने बैठक के दौरान हुई चर्चा के संदर्भ में ‘एक्स’ पर लिखा हमारे द्विपक्षीय, आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण को भी साझा किया।




