राजनांदगांव में कांग्रेस की करारी हार

Rajnandgaon News : राजनांदगांव में 13 सदस्य वाले जिला पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की दोनों ही पदों पर जीत हुई।

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : 17 म्यूल खाता धारकों को पुलिस ने धरदबोचा, बैंक खातों में मिला 9 करोड़ का ट्रांजैक्शन

– Advertisement –

Ad image

राजनांदगांव जिला पंचायत क्षेत्र में कुल 13 सदस्यों के बीच भारतीय जनता पार्टी समर्थित 10 प्रत्याशियों की जीत हुई थी, तो वही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हर का सामना करना पड़ा था लेकिन कांग्रेस से ही तीन बागी प्रत्याशी जीत कर आए थे। जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस से बागी होकर जीते प्रत्याशियों ने निर्विरोध नहीं होने दिया। कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए विभा साहू ने अपना नामांकन भरा, तो वहीं उपाध्यक्ष के लिए महेंद्र यादव ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हो पाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से किरण वैष्णव और कांग्रेस से विभा साहू ने चुनाव लड़ा जिसमें भाजपा की किरण वैष्णव को 10 मत मिले और कांग्रेस की विभा साहू को 3 मत हासिल हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने किरण साहू को प्रत्याशी बनाया तो वहीं कांग्रेस की ओर से महेंद्र वैष्णव उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे । इस दौरान भाजपा की किरण साहू को 10 मत मिले, तो वही कांग्रेस के महेंद्र यादव को तीन मत हासिल हुए। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने अपनी जीत के बाद कहा कि सब मिलजुल कर बेहतर कार्य करेंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button