एम्स रायपुर में ये क्या हो रहा?, PM मोदी से शिकायत!

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने एम्स रायपुर में हार्निया की सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवेदनशील बताया है। रायपुर एम्स में प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का बजट है; सैकड़ो स्पेशलिस्ट हैं किंतु उसके बाद भी वहां डेढ़ साल की वेटिंग दी जाती है जबकि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित साधारण PHC में भी हर्निया के ऑपरेशन मे एक हफ्ते से ज्यादा का वेटिंग नहीं होता है।

अमेरिका और यूरोप के सरकारी अस्पतालों में भी हर्निया ऑपरेशन की वेटिंग 4 से 5 महीने से ज्यादा नहीं होती है। रायपुर एम्स की ऐसी कार्यप्रणाली अत्यंत चिंताजनक है। डॉ सोलंकी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को एम्स रायपुर से अत्यधिक अपेक्षाएं हैं किंतु उन्हें समय पर ना तो बेड मिलता है और सर्जरी एवं सीटी स्कैन/एन्डोस्कोपी जैसी जांचों के लिए के लिए गैर जरूरी वेटिंग का रोजाना सामना करना पड़ता है।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने एम्स रायपुर प्रशासन से आग्रह किया है कि वह गैर जरूरी वेटिंग को तुरंत सुचारू करें. अन्यथा इस मुद्दे को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रधानमंत्री के संज्ञान में लायेंगे एवं उन्हें मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button