#Social
दुर्ग में जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा कार्यशाला आयोजित, कानूनी जागरूकता पर हुई चर्चा

Durg. दुर्ग। दुर्ग में जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें एन.डी.पी.एस एक्ट, ड्रग एक्ट एवं साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य दवा व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी प्रावधानों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने दवा विक्रेताओं की जिम्मेदारियों, ड्रग कानूनों और डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।




